Hello friends, इस post में Shopify payment methods के बारे में बताया जाएगा। Shopify पर store create करने के बाद जब आप उसमें product add करते हैं, तो अगर कोई customer उस product को buy करता है, तो वह आपको किस method से checkout करे, यह setup करना होता है। Shopify पर अगर आप shopping website बनाना चाहते हैं, तो link पर click करें।
India में Shopify कई payment gateways support करता है और आप cash on delivery भी enable कर सकते हैं। पहले आपको यह तय करना होगा कि आप customers से किस तरह payment लेंगे और आपके customers कौन-सी payment method ज्यादा use करते हैं। अगर आप products sell करने के लिए तैयार हैं, तो best payment method चुनें, जिससे आपके customers आसानी से checkout कर सकें।
Shopify Store Payment Methods
Shopify पर आप 4 प्रकार के payment methods use कर सकते हैं:
PayPal
Credit Cards
Alternative Payment
Manual Payment
इनमें से आप कोई भी payment method use कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं:
1. PayPal
PayPal एक popular American company है, जो online payment service provide करती है। यह हमें electronic method से payment transfer करने की सुविधा देता है। जब हम कोई online business शुरू करते हैं, तो हमें एक ऐसी payment service चाहिए होती है जो payment receive और send कर सके। PayPal से national और international दोनों तरह के transactions किए जा सकते हैं।
अगर आप Shopify पर इसे use करना चाहते हैं, तो पहले आपको PayPal payment gateway choose करना होगा। India में नीचे दिए गए PayPal gateways Shopify support करता है:
Supported PayPal Providers:
PayPal Express Checkout
PayPal Website Payments Pro (US)
PayPal Website Payments Pro (CA)
PayPal Website Payments Pro (UK)
PayPal Payflow Pro
Global availability के कारण Shopify पर सबसे ज्यादा use होने वाले payment methods में PayPal एक है।
PayPal पर account बनाने के लिए आपको Gmail account और bank account की जरूरत होती है। Account बनाने के बाद आप इसे Shopify store से connect कर सकते हैं, जिससे customers PayPal के through payment कर सकें।
2. Credit Cards
E-commerce websites पर credit card payment method बहुत common होता है। यह online payment का आसान तरीका है। आप अपनी Shopify store पर credit card payment enable कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको एक payment gateway लेना होगा जो Shopify support करता हो।
Shopify Supported Indian Payment Gateways:
2Checkout
Airpay
Citrus Payment
Mastercard Payment Gateway Services
PayUmoney
PayUbiz
इनमें से किसी भी payment gateway का use आप कर सकते हैं। PayUmoney और 2Checkout India में काफी popular हैं।
3. Alternative Payment
India में इस payment method का use बहुत कम होता है। आमतौर पर लोग इसे use नहीं करते। यह digital currencies के जरिए transaction करता है, जैसे Bitcoin से product खरीदना।
Supported Alternative Payments:
BitPay
Paydollar
Coinbase
GoCoin
ccAvenue
EBS
G2A Pay
आपको बस इन providers को Shopify से connect करना होता है, फिर customers digital currency से payment कर सकते हैं।
4. Manual Payment
India में अभी भी कई लोग online payment methods का use नहीं करते, इसलिए manual payment option जरूरी होता है। Amazon और Flipkart जैसी websites भी इसे use करती हैं।
Manual Payment Options:
Bank Deposit
Cash on Delivery (COD)
Money Orders
Cash on Delivery एक बहुत अच्छा option है, क्योंकि ज्यादातर लोग product मिलने के बाद payment करना पसंद करते हैं।
आप चाहें तो custom payment method भी create कर सकते हैं। COD के लिए आपको courier service की जरूरत होगी।
So friends, यहाँ हमने Shopify store में use होने वाले payment methods के बारे में जाना। आगे हम इन सभी के बारे में और detail में जानेंगे। आज के लिए इतना ही काफी है।
