Google Search Console एक बेहतरीन SEO optimization tool है। इसकी मदद से blog/website की search ranking को improve किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे features हैं, जो हर blogger और website owner के लिए बहुत important होते हैं। यह Google की एक free service है। इस post में हम जानेंगे कि Google Search Console की मदद से URL parameters को कैसे handle करें।
अगर आपने अभी तक अपनी blog/website को Google Search Console में submit नहीं किया है, तो पहले वह article पढ़ें। जैसा कि Google Search Console में URL parameters का feature होता है, जिसकी मदद से हम URL parameters को handle कर सकते हैं। Google Search Console के सभी features हमारे blog को search engine friendly बनाने में मदद करते हैं।
Google Search Console हमें कई free features provide करता है, जिनसे हम अपनी website/blog की health का पूरा ध्यान रख सकते हैं और उसे improve कर सकते हैं। इससे पहले हमने Google Search Console में website crawl errors को कैसे fix करें, इसके बारे में बताया था। आज हम URL parameters का उपयोग कैसे करें, इसके बारे में जानकारी share करेंगे।
URL Parameters क्या हैं?
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि URL parameters क्या होते हैं। इसे आसान तरीके से समझते हैं।
उदाहरण के लिए, आपके blog post का permalink कुछ इस तरह होता है:
WordPress:
yoursitename.com/permalink
Blogger:
yoursitename.com/2017/09/permalink.html
अब जब कोई visitor आपकी website पर किसी दूसरी site (referral site) जैसे Facebook, Twitter, Google+ आदि से आता है, तो URL में कुछ extra words जुड़ जाते हैं और URL इस तरह हो जाता है:
WordPress:
yoursitename.com/permalink?utm_source=facebook
Blogger:
yoursitename.com/2017/09/permalink.html?utm_source=facebook
ये extra part analytics के लिए होता है, जिससे Google को पता चलता है कि आपकी website पर traffic किस referral site से आ रहा है। इसी extra URL part को URL Parameters कहा जाता है।
लेकिन कई बार Google के search bots इन URL parameters वाले links को भी index कर लेते हैं और search results में दिखाने लगते हैं। इससे आपकी website की search ranking पर negative effect पड़ता है। इसलिए इन URL parameters को control करना जरूरी होता है।
Search engine के नजर में ऐसे links की कोई खास value नहीं होती और इनका index होना भी जरूरी नहीं होता। आपकी main permalink ही Google में show होनी चाहिए।
कई बार .htaccess code की मदद से इन URLs को redirect किया जाता है, लेकिन फिर भी Google इन्हें parameters के साथ index कर लेता है, जिससे duplicate content issue पैदा हो सकता है।
Google Search Console में URL Parameters को कैसे Control करें?
Google Search Console हमें URL parameters को manage करने का feature देता है, जिससे हम:
URL parameters को index होने से रोक सकते हैं
Duplicate content issues से बच सकते हैं
Steps:
Google Search Console open करें
अपनी website select करें
Crawl → URL Parameters पर जाएँ
यहाँ आपको कुछ URL parameters दिखाई देंगे, जिन्हें Google ने detect किया है
इसमें एक message भी होता है जो बताता है कि URL parameters का उपयोग करने से पहले इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए, नहीं तो आपकी site की search ranking पर negative effect पड़ सकता है। इन parameters को Google search results से remove करने के लिए links के सामने Edit/Reset में से Edit पर click करें।
Yes: Changes, reorders, or narrows page content select करें।
Other select करें।
अब No URLs के सामने tick करें।
सभी UTM URLs display हो जाएंगे। अब Google robot इन UTM links को index नहीं करेगा।
इसके बाद Save पर click करें।
इस तरीके से आप सभी URL parameters को control कर सकते हैं। Reset पर click करने से settings default हो जाती हैं। अच्छी search ranking के लिए मैं recommend करूँगा कि URL parameters को Google से remove करते रहें। URL parameters और crawl errors को fix करना SEO के लिए जरूरी होता है।



0 Comments