**Festivals sale: Amazon और Flipkart का Buy Now, Pay Later offer**

Amazon aur flipkart festivals Sale me buy now pay later ka offer de rahi hai jisme aap koi product kharid kar uska payment agle sal 2018 me kar sakate hai.
जैसे कि फेस्टिवल सिजन शुरू हो चुका है और इसकी रोनक ओनलाइन मार्केट पर भी दिखाई दे रही है। नये नये ओफर्स पेश किए जा रहे है। देश में तेजी से बढ़ते इंटरनेट कनेक्शन, विदेशी इनवेस्टरो से मिले ताजा फंड से ग्राहकों को मिल रही फाइनेंस सुविधाओं के बल पर अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने औनलाइनमार्केट में रौनक भर दी है. बेशुमार ऑफर, कैशबैक, ऐक साल बाद पेमेंट करें, प्रोडक्ट की नये नये स्कीम की पेशकश से पूरा औनलाइनमार्केट भरा पडा है। इस फेस्टिवल सीजन में इन कंपनियों की बिक्री 30 से 50 फीसद तक बढ़ेगी.
Amazon aur flipkart festivals Sale buy now pay later

पोप्युलर शोपिंग वेबसाइट और ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने ‘बिग बिलियन डेज’ के नाम से 20-24 सितंबर तक चलने वाला ऑफर शुरू किया है. कंपनी ने अधिक से अधिक बिक्री करने का लक्ष्य रखा है. फ्लिपकार्ट अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी अमेजन से   ज्यादा बिक्री करना चाहती है। फ्लिपकार्ट ने चार दिनों के दौरान 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री करने का लक्ष्य रखा है.

ग्राहकों के लिए अमेजन ने भी कई ओफर्स जारी किए है। कंपनी पहली बार अपने प्राइम यूजर्स के लिए पहले 12 घंटे तक बिक्री ऑफर जारी रखेगी. इस दौरान ग्राहकों को ज्यादा छूट मिलेगी मार्केट में ग्राहकों के लिए अमेजन पहली बार देश के उन जगहो पर औनलाइन डिलीवरी करेगी,  जहां अभी तक कोई कंपनी नहीं गई।

ऑनलाइन मार्केट की ही एक ओर ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज ने 8 दिनो तक चलने वाली महा हिंदुस्तानदीपावली सेल शुरू की है, बजाज फाइनेंस फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर उसकी बिग बिलियन डेज के लिए ‘नो कॉस्ट ईएमआइ’ का ऑफर लाई है.

फेस्टिवल सीजन के प्रति ओनलाइन  कंपनियों की रोनक की एक वजह यह भी है कि देश में पिछले एक साल में इंटरनेट और Smart Phone का विस्तार बहुत ज्यादा हुआ है. खासतौर पर जियो के आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इंटरनेट का उपयोग करना शुरू किया है. इसके चलते इन कंपनियों के लिए नए ग्राहकों की संभावनाएं भी बढ़ी हैं.

फेस्टिव सेल में ई-कॉमर्स कंपनियां दे रही हैं बाय नाउ पे लेटर का offer.

फेस्टिवल सीजन सेल के में दिग्गज कंपनी अमेजन इंडिया ने ग्रेट इंडिया फेस्टिवल के तहत Buy now, pay next year ऑफर को शुरू करने का फैसला किया की है। इसके ओफर से ग्राहक प्रोडक्ट खरीद कर उसका पेमेंट अगले साल जनवरी 2018 में कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी इस तरह का एक ऑफर पेश किया है। इसके तहत फ्लिपकार्ट की एप इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को प्रोड्क्ट का पेमेंट चेकआउट करते समय नहीं, बल्कि बाद में करना होगा।

अमेजन इंडिया का Buy now, pay next year ऑफर:

अमेजन का यह ओफर सिर्फ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जारी किया है। अगर कोई ग्राहक इस ओफर का लाभ लेना चाहता है, तो सेल के दौरान कुछ भी खरीदेंगे तो उन्हें उसका पेमेंट अगले साल जनवरी 2018 मे ईएमआई में करना होगा। यह ऑफर सिर्फ 3 या 6 महीने तक की ईएमआई ऑप्शन पर ही उपलब्ध होगा। साथ ही इसके लिए ग्राहकों को 3,000 रुपये का एक ट्रांजैक्शन (single transaction) करना होगा। इसके अलावा भी कंपनी बहुत सी ऑफर्स दे रही है। अमेजन ने 11 बैंको और बजाज फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। इस  के तहत ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है और एचडीएफसी से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट का Buy-now pay later ऑफर:

फ्लिपकार्ट की इस ऑफर का लाभ सिर्फ वही ग्राहक ले सकते हैं जो फ्लिपकार्ट का ऐप इस्तेमाल करते हैं। यह ऑप्शन ग्राहकों को ऐप में My accounts पर दिया गया है। कंपनी पॉलिसी के मुजब जब ग्राहक प्रोडक्ट खरीदेंगे तो उसका पेमेंट उन्हें चेक आउट के समय नहीं करना होगा। प्रोडक्ट का बिल उन्हें हर महीने की पहली तारीख को भेजा जाएगा। इसका भुगतान उन्हें 10 तारीख तक करना होगा। अगर ग्राहक लिमिटेड टाइम तक पेमेंट नही कर सकता तो उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी। उदाहरण के लिए अगर ग्राहक को 2,000 रुपये तक का पेमेंट करना है, और नही कर पाते तो इस पर 100 रुपये की पेनल्टी लगाई जाएगी।

अगर इस ओफर से आप भी कोई प्रोडक्ट खरिदना चाहते हैं तो उसके टर्मस् भी पढ़ें ताकि आप जान सके कि कब पेमेंट करना है। इन कंपनियों से आप जमकर फेस्टिवल सेल का लाभ उठा सकते हैं।

إرسال تعليق

Send Whatsapp Query